आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 22 मई 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेष राशि वालों के लिए आज के दिन व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि भी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज के दिन माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा।धन, यश, कीर्ति का लाभ मिलेगा फिर भी मन अतृप्त रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज  के दिन व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। आज के दिन किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। 

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। आज मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय में कुछ रुकावट आ सकती हैं।धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी किया गया श्रम सार्थक होगा ।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन के प्रति सचेत रहें।पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज का दिन धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जबकि शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य खराब हो सकते हैं ।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज स्वादिष्ट खानपान में रूचि बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रति अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें।