आज 25 मई 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल समय है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। आज जॉब में प्रोमोशन लाभ की सम्भावना है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आज आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। टेलीफोनिक वार्ता के प्रति बहुत सावधान रहना होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। व्यवसाय में उन्नति के अवसर देगा। मंगल, सूर्य बुध का एकसाथ द्वादश प्रभाव विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोन्नति संभावित है।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। परिवार संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।शिक्षा में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें। शिक्षा प्रगति करेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा।हनुमान जी जी की नियमित पूजा करें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सूर्य प्रशासनिक कार्य करवाएगा। आज यात्रा में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।