आज 03 जुलाई 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपके खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी। जो आपको थोड़ी सी परेशानी दे सकती है। आपके घर से दूर जाने या कुछ लोगों के विदेश जाने की संभावना भी बन सकती है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कन्फ्यूजन की स्थिति से निपटने की कोशिश में आप सफल हो सकते हैं। धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। निजी कार्य में भागदौड़ अधिक रहेगी। अपने साथी से सावधान रहें, आलस्य को आप पर हावी न होने दें।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा, इसलिए जो योजनाएं पुराने समय से अटकी हुई थी, आज वह पूरी होंगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते हैं। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर परिवार में बातचीत हो सकती है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी तथा घर की लाइटिंग आदि पर खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। मेहनत कम करेंगे और फायदा ज्यादा हो सकता है। इससे किसी के साथ आपकी बहुत खास बातचीत हो सकती है, जिसका फायदा आपको करियर में हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। पदाधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावनाएं बन सकती हैं।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। कर्ज चुकाने के लिए आज अच्छा मौका है। दोस्तों से संबंध बढ़िया होंगे और वह आपकी आर्थिक मदद भी करेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग अपने कामकाज से संतुष्ट हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों से भी बातचीत होने की संभावना है। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सोचे हुए कुछ जरुरी काम भी पूरे हो सकते हैं।