आज 09 जुलाई 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी और आपका धन भी खर्च होगा। मानसिक तौर पर भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को अपने उपर हावी होने न दें।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज ज्यादा मेहनत करने से बचें। थका हुआ महसूस कर सकते हैं। मानसिक रूप से भी थोड़ा तनाव महसूस होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करने से बचे जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने काम पर पूरी नजरे रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ट्रैवलिंग से आपको लाभ होगा और आपका मनोरंजन भी होगा। परिवार में अपना पूरा ध्यान लगाएंगे और परिवार के भले के बारे में सोचेंगे।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपकी नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। सकारात्मक रवैये को अपनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। कामकाज बढ़ेगा। साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे
बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए।