आज 26 जून 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के बारे में ध्यान रखना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य में कुछ हल्का सा बिगाड़ हो सकता है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे। परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने से फायदा होगा। नई बातों को जानने के लिए आप उत्सुक होंगे।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पैसे कमाने और सेविंग बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। करियर में कई बड़े उतार-चढ़ाव आएंगे।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन ख़र्चीली रहेगी, ख़ास तौर पर अगर आप दूसरों पर ख़र्च करना नहीं बन्द करेंगे तो परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आनंद करें और अतीत को भुलाकर भविष्य की सोचें। यात्रा आनंददायक रहेगी। राजनीति के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज अपने काम की बातों पर ध्यान देंगे। आपको लाभ मिलेगा. कामकाज अच्छा चलेगा। किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की ज़रूरत है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। इससे आपको सफलता हासिल होगी। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।