आज 19 जनवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। भाग्य का साथ होने से आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। यदि संपत्ति के संबंध में अदालत में कोई मामला है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें। यह आपकी सभी निराशाओं और शिकायतों को दूर करने का समय है। भवन-भूमि में निवेश से लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अचानक से किसी बात पर मूड खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक अच्छा फील करेंगे। किसी न किसी चीज की कमी आपको महसूस हो सकती है।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। रिश्तों से जुड़े कई पहलू आपके लिए खास हो सकते हैं। किसी रिश्ते को मजबूत करने या टूटते रिश्ते को बचाने के लिए कोई सलाह लेनी हो, तो आपके लिए समय बहुत अच्छा हो सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदें हाथ लग सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज सकारात्मक रवैया रखें। स्थितियां उतनी बुरी नहीं हैं, जितनी दिखाई दे रही हैं। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन है लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आप खुद को फिट एण्ड फाइन महसूस करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रहेगी। अच्छा बोलकर आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आपको कोई महत्वपूर्ण बातचीत करनी हो या इंटरव्यू आदि हो, तो सफलता मिल सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामदायक हो सकता है। व्यवसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। संगीतकार लोगों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा दोस्तों को अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर परेशान होने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश आपके लिये अच्छी रहेगी। आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लेन-देन और बचत के मामलों में आज आपको सीरियस रहना होगा। आपके लिए दिन अच्छा है। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें।