आज 18 नवंबर 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जहां तक आपके करियर की बात है, तो परिणाम हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके बॉस और उच्च अधिकारी आप को भ्रमित कर सकते हैं। यह आपके काम में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा करेगा। धैर्य रखें और समय को अपना काम करने दें।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में पहले से सुधार होने के योग हैं। आपको बड़ा फायदा भी हो सकता है। आगे बढ़ने के लिए नए मौके और ऑफर मिल सकते हैं
आपके कामकाज में इतनी परेशानियां नहीं रहेंगी, जितनी टेंशन आप ले रहे हैं।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। आज का दिन आपके लिए फलदायक है, लेकिन आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। जो लोग प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम कर रहे हैं वे अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह अच्छा समय है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। बड़े काम निपटाने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। पैसे और हौंसले भी आज बढ़ सकते हैं। आपके बहुत से काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कुछ नए और रोचक अनुभव आपको मिल सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ हासिल होगा। अपनी बोलचाल में मिठास बनाए रखना आप की आदत है, इसलिए आपका विरोधी भी आपकी बुराई करने से डरेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन ठीक ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है। सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन खास रहेगा। अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको फायदा भी होगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। आज किए गए बिजनेस के सौदे फायदेमंद होने के योग बन रहे हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक समस्या खत्म होंगी। सोच समझकर बोलें। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी, परिवार के बिगड़ते स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप लोगों से मिलने और बातें करने में सफल हो सकते हैं। आसपास के लोगों पर ध्यान रखें। ऑफिस में आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। दूसरों की मदद से किए गए कामों में आप उलझ सकते हैं।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको ईमानदारी से काम करने की जरुरत है। भाई-बहनों के साथ किया गया काम सफल होगा और भविष्य में आपके लिये लाभदायक साबित होगा