आज का राशिफल, आज से बदल जाएगी इन 05 राशियों की किस्मत, जानें भविष्यफल

आज 01 मई 2024 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष राशि

बृहस्पति ग्रह आपके भाग्य भाव और द्वादश भाव के स्वामी हैं और ये द्वितीय भाव में जाकर धन योग निर्मित करेंगे और इससे आपको उत्तम आर्थिक लाभ होने की संभावना प्रबल रहेगी। इसी के साथ आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा। आपकी वाणी में गंभीरता आएगी। घर परिवार में सुख बढ़ेगा। 

वृषभ राशि

आपकी राशि के लिए अष्टम और एकादश भाव के स्वामी देव गुरु बृहस्पति का प्रथम भाव गोचर हो रहा है। इस भाव में देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम, सप्तम और भाग्य स्थान पर होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से मधुरता बढ़ेगी। शिक्षा और नौकरी में उन्नति होगी। संतान सुख मिलेगा और धन समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन राशि

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

कर्क राशि

आपकी राशि के एकादश भाव गुरु का गोचर होगा जो आपके षष्ठ एवं नवम भाव के स्वामी हैं। एकादश भाव से बृहस्पति की दृष्टि आपके तृतीय भाव, पंचम भाव और सप्तम भाव पर रहने वाली है। इसके परिणाम स्वरूप आपकी महत्वाकांक्षाओं में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी आमदनी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।

सिंह राशि

तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कन्या राशि

आपकी कुंडली के नवम भाव में गुरु का गोचर होने जा रहा है जो चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। नवम भाव से प्रथम, तृतीय और पंचम भाव में दृष्टि रहेगी। इसे भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। धर्म कर्म के कार्य में रुचि लेगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

तुला राशि

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि

आपके कुंडली के सप्तम भाव गुरु का गोचर होगा जो द्वितीय और पंचम भाव के स्वामी हैं। पंचम के स्वामी होकर सप्तम भाव में जाकर केंद्र-त्रिकोण का संबंध बनाएंगे जो आपके लिए राजयोग सरीखे परिणाम देगा। गुरु व्यापार में आर्थिक उन्नति को तेजी प्रदान करेंगे। नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि तय मानें। आपके जीवनसाथी के भाग्य में भी बढ़ोतरी होगी जिससे आपको भी लाभ होगा।

धनु राशि

किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।

मकर राशि

परिवार की आवश्यकताओं के लिए  भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।

कुंभ राशि

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

आज दिन अच्छा रहेगा। नये रोजगार के अवसर मिलेंगे। बेहतर मौके मिलेंगे। मौका न गवाएं। परिवार में अच्छे शुभ समाचार मिलेंगे। दोस्तों का साथ और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।