आज 10 सितंबर 2024 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज दिन सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बीतेगा। अगर किसी रोग से परेशान हैं तो स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापारी आज व्यापार में कुछ नए बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा उठाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको एक साथ कई कार्यों को पूरा करना पड़ेगा, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन मन को शांत रखें और इस बात पर ध्यान देना होगा कि कौन सा काम पहले करना है और क्या बाद में। नौकरी पेशा जातक आज अगले दिन की योजनाएं बनाएंगे और विदेश से कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन (GEMINI) : आज व्यवसाय में जितनी अधिक मेहनत करेंगे, आपको लाभ मिलेगा, और मन प्रसन्न रहेगा। आप अपना पैसा नए कार्यों में लगाएंगे, जिसका भविष्य में पूरा लाभ उठाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। यदि हां, तो आपको शांत रहने की जरूरत है।
कर्क (CANCER) : आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा और इससे आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी और भविष्य में भरपूर लाभ भी मिलेगा। बिजनस में बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसले का फायदा उठाएंगे, लेकिन अपनी सुख-सुविधा की चीजों पर पैसा बर्बाद नहीं करना है।
सिंह (LEO) : आज कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलने का आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे और कार्यकुशलता से अन्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में किसी बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या (VIRGO) : आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ, स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
तुला (LIBRA) : करियर में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में किसी मेहमान का आगमन होगा। पत्नी को लेकर आज आप शॉपिंग मॉल जाएंगे। आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। धूम्रपान और शराब जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दूरी बनाए रखने में सफलता आपको काफी मदद करेगी। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी
वृश्चिक (SCORPIO) : आज वृश्चिक राशि के लोगों को किसी प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आज अपने जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।मानसिक बीमारियों से बचने के लिए तनाव से बचना चाहिए।
धनु (SAGITTARIUS) : आज धनु राशि के लोगों को प्रशिक्षण कार्यक्रम की अच्छी समझ कार्यकारी व्यावसायिक रणनीतियों में मदद करेगी। करियर में नए अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। अनावश्यक तनाव लेने से बचे। विद्यार्थियों को समय पर प्रयास करने से सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : आज मकर राशि के लोगों को दृढ़ और आशावान बने रहने की जरूरत है। किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा देने जाना पड़ेगा। व्यस्तता के कारण आपका घरेलू जीवन प्रभावित हो सकता है। लंबी बीमारी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। शाम को किसी दुर्घटना को देखकर आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज अपने व्यवसाय में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सचेत रहने की जरुरत है। सकारात्मक व सहयोग की भावना रखें। दिन बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिलेंगे।
मीन (PISCES) :आज मीन राशि के लोगों को मनोवांछित सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन करें, स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगेगा।