आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 30 दिसंबर 2024 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आराम महसूस करेंगे। आपकी परेशानियां कम होंगी, जिससे आज आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको भारी मात्रा में लाभ मिलेगा। अपनी जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। अगर आज आप किसी से पैसों के लेनदेन की बात कर रहे हैं तो उसे भी कुछ समय के लिए टाल दें। अगर आज आप किसी की सलाह पर पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। नौकरी और बिजनस में लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जो भी कार्य करेंगे, उसमें अवश्य सफल होंगे। संतान पक्ष से आपको मन मुताबिक कोई समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज सुलझ सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ न्यू ईयर पर कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ होगा और किसी अन्य बिजनस में निवेश की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, अन्यथा इसमें कुछ गिरावट आ सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक बिजनस के लिए कुछ योजनाएं बनाई हैं, तो आज आप उन योजनाओं को शुरू करने में सफल होंगे। घर पर दिल खोलकर खर्च करेंगे लेकिन अपनी जेब का भी पूरा ध्यान रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों पर कुछ खर्च भी हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल कर ली है तो वह आज आपको जबरदस्त फायदा दे सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। कठिन परिश्रम जारी रखें।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। आपके कार्यों की वजह से आज आपको सम्मानित किया जा सकता है और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। बच्चों के लिए कहीं निवेश करने का फैसला किया है तो जरूर करें क्योंकि इससे आपको भविष्य में काफी फायदा मिल सकता है। सेहत का‌ ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आपने कोई नया बिजनस शुरू किया है तो उसमें आपके प्रयास सफल होंगे, जिसे बिजनस में अच्छी तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। नये रिश्तों में मधुरता आएगी।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए काम के सिलसिले में जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लग सकती है। नए विवाद खड़े कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में लेनदेन से बचें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। अन्यथा मौसमी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको आगामी समय में लाभ मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और संयम से आप उन्हें पार कर लेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए मित्र बनेंगे। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत का ध्यान रखें।