आज 19 जनवरी 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में मनचाही कमाई होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का सहयोग मिलेगा और वे सभी आपकी मदद करेंगे। कुछ परेशानी हो सकती है और अपने काम पर ध्यान दें।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रकार के शारीरिक कष्ट की आशंका है। फिजूलखर्ची और फालतू के विवादों से बचें। परिजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आपकी तरक्की के योग हैं।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन चिंताजनक रहेगा। करियर में नुकसान के योग हैं। धैर्य रखें। आज आपको सेहत के मामले में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मौसम भी अनुकूल नहीं रहेगा। कहीं से आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ हाथ लग सकता है और आपके लिए नुकसान की आशंका है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा और आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपसी संबंध बेहतर होंगे। अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है। आपको नुकसान की आशंका है। सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। दिन थोड़ा सा मायूसी से भरा और उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। मन उदास और बेचैन रहेगा जिससे काम अधूरे छूट सकते हैं। माता-पिता की मदद से नए मौके मिल सकते हैं। ससुराल वालों से अनबन हो सकती है, इसलिए शांत रहें और अपने काम पर फोकस करें। आपका दिन परेशानियों और समस्याओं के कारण थकान से भरा हो सकता है। हिम्मत से काम लें।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको हर मामले में सफलता के साथ तरक्की हासिल होगी। आप निडर होकर अपने काम को पूरा कर लेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक हो सकती है और आपको उनके पीछे काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बेवजह के खर्चे और भागदौड़ हो सकती है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन ठीक रहेगा। धन और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आप दूसरों की भलाई के बारे में सोचेंगे और उनकी मदद करेंगे। अपने गुरु का सम्मान करें, इससे आपको फायदा होगा। नए काम में निवेश करने से लाभ होगा। आपके काम में आपको सफलता प्राप्त होगी और आपकी तरक्की होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। मन परेशान रहेगा। व्यापार बढ़ाने की कोशिशें नाकाम हो सकती हैं। धैर्य रखें और अपनी काबिलियत से काम लें। इससे आपको फायदा होगा। कोई पुराना कानूनी मामला है तो उसमें जीत मिल सकती है। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। दान-पुण्य करने का मन करेगा। भाग्य आपका साथ देगा और तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। कहीं आपको जरूरी काम से कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है और कारोबार में आपको थोड़ा सा नुकसान भी सहन करना पड़ सकता है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कीमती चीजें मिल सकती हैं। कुछ अनचाहा खर्च भी हो सकता है। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में मन लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। नए काम में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आपके लिए लाभ और सम्मान प्राप्ति के योग हैं और आपको कारोबार में तरक्की के साथ कामयाबी हासिल होगी। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोच-समझकर नए काम करेंगे। जरूरत के हिसाब से खर्च करें तो फायदा होगा। परिवार से खुशी मिलेगी और ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। सुख-सुविधाएं मिलेंगी। शाम को छोटी यात्रा हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके लिए लाभ और तरक्की के योग बने हैं और आपके सम्मान में वृद्धि होने से आपका पूरा दिन प्रसन्नता में बीतेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई भी काम सोच-समझकर करें। किसी पुराने विवाद का हल निकलेगा। आपका मिलनसार व्यवहार लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। धन खर्च बढ़ेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।