आज 24 अक्टूबर 2024 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें।
वृषभ (TAURUS) : व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन (GEMINI) : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।सेहत की चिंता परेशान करेगी।
कर्क (CANCER) : आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO): नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। परिवार व दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। शादी के प्रस्ताव आएंगे।
कन्या (VIRGO) : वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।
तुला (LIBRA) : आज दिन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार भी मिल सकता है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होती दिखाई दे रही है।
धनु (SAGITTARIUS) : मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। रचनात्मक गतिविधियों की तरफ झुकाव देखने को मिलेगा और धन संबंधित मामलों में आपको कल सामान्य से अधिक फल की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी की प्रगति देखकर खुश हो सकते हैं। अगर किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो आपको इनसे राहत मिलती दिखाई दे रही है। कारोबार में फाइनेंस संबंधी जो भी बाधाएं चल रही हैं, आप उनको दूर करने में सक्षम होंगे और आर्थिक स्थिति भी होगी। आपको संतान की उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
मीन (PISCES) : अधूरे कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। अगर आप काफी दिनों से जमीन व प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भाग्य का साथ मिलने से इस दिशा में आपको सफलता मिलती नजर आएगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपके कोष में वृद्धि होगी। कल अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने का पूरा योग बन रहा है।