आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 21 मार्च 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में दिन अच्‍छा है और आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। आपको सरकार की तरफ से सम्मान मिल सकता है, लेकिन अगर आप कोई लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अभी रुकने की जरूरत है। तरक्की के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। बहुत व्यस्त रहेंगे और आपके तरक्‍की के योग बनेंगे। भागदौड़ करते समय सावधान रहें, आपके लिए आर्थिक मामलों में दिन सफलता से भरा होगा। पैसों के मामले में आप जो भी फैसले लेंगे, उनसे आपको फायदा होगा और आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में फायदा मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। फिजूलखर्ची से बचे। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। आपके जीवन में समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। आपके जीवन में सफलता के संयोग बन रहे हैं। सामाजिक कामों में रुकावट आ सकती है और आपको अचानक धन लाभ होने से आपकी रुचि धर्म और आध्यात्म में बढ़ेगी। आपको अपनी संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन भाग्यशाली रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और आपके लिए सफलता के योग बने हैं। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा और आपके लिए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान के प्रति आपका विश्वास और मजबूत होगा। आज आपको ननिहाल से प्यार और सहयोग मिलने की संभावना है। विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन मिला-जुला रहेगा। किसी कारण से मानसिक अशांति और उदासी के कारण आप परेशान हो सकते हैं और आपके लिए दिन राहत से भरा होगा। माता-पिता के सहयोग से दोपहर बाद आपको राहत मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। निडरता का भाव रहेगा और आप दिल खोलकर निवेश करेंगे। आप साहस के साथ अपने मुश्किल काम पूरे कर पाएंगे और आपके जीवन में तरक्‍की के योग बनेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिससे वह परेशान रहेंगी और आपकी फिजूलखर्ची भी हो सकती है।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन शुभ है और आपके लिए धन में वृद्धि होगी। आपकी संपत्ति बढ़ेगी और आपके लिए तरक्‍की के शुभ योग बन रहे हैं। आप दूसरों के बारे में अच्छा सोचेंगे और उनकी सेवा भी करेंगे और आपके साथ भी सब अच्‍छा होगा। आपको नए कामों में निवेश करना शुभ रहेगा और आपके धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। हर कार्य में सावधानी बरतने की सलाह है। आपका मन कुछ अशांत और परेशान रहेगा और व्यापार बढ़ाने की कोशिशें नाकाम हो सकती हैं। शाम तक आप अपनी समझदारी और प्रतिभा से दुश्मनों पर जीत हासिल करने में सफल रहेंगे और आपको कानूनी मामलों में सफलता मिलने की उम्‍मीद है।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। आपके ज्ञान और विद्या में वृद्धि होगी। आपके मन में दान-पुण्य और दूसरों की मदद करने की भावना जागेगी और आपका मन शुभ कार्य में लगेगा। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे और पूरा सहयोग करेंगे। भाग्य भी आपका साथ देगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। लाभ होगा और आपकी हर योजना मन के अनुसार पूर्ण होगा। कुछ ऐसे खर्चे भी आ सकते हैं जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा और आपका मन खुश रहेगा। आपका मन अपने व्यवसाय में लगेगा और रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। भाग्‍य साथ देगा। आप छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको धन के मामले में लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। तरक्की के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपको मानसिक शांति बनी रहेगी और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। पैसों के मामले में भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आपके धन और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।