आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं इन राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 19 मई 2024 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर है। बेवजह खर्च बढ़ेंगे। दूसरो को सलाह देने के चलते खुद मुसीबत में फंस सकते हैं। ऐसे मामलों से बचे। परिवार के साथ समय बीतेगा। सफर का प्लान बन सकता है‌। धन लाभ के योग बनेंगे।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों का घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ के मौके आएंगे। रोजगार में तरक्की मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार की जिम्मेदारी को आसानी से पूरा कर सकेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का मन खुशियों से भरा रहेगा। आज किसी काम को पूरा करने में आलस न करें। अनजान लोगों की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें । कारोबार सामान्य रहेगा। दिन अच्छा है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों के काम में बढ़ोत्तरी होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। काम में शुभ समाचार मिलेगा। अगर नया खरीदने का विचार कर रहे हैं तो दिन अच्छा है। लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक को अपने क्षेत्र में थोड़ा नुकसान हो सकता है। काम को लेकर चिंता रहेगी। आज सामाजिक जिम्मेदारी पूरी करेंगे। छात्रों में पढ़ाई को लेकर रूचि जागृत होगी। आगे की योजनाएं आगे बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के रोजगार में वृद्धि होगी। किसी काम में लाभ होगा। निवेश कर सकते हैं। काम को विचार कर करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति में रूकावट आ सकती है। नए कार्यों में रुचि लेगें। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधानी बरतें।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक संयम से काम लें। आज के दिन आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आज के दिन आप अपने से ज्यादा दूसरों के भले के बारे में सोचेंगे। आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा और भाग्‍य आपका पूरा साथ देगा। ।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। जिससे कार्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। नए व्यापार के शुरुआत के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। बड़े व्यापारियों को नेटवर्क एक्टिव रखने की जरूरत है, लेकिन बिना किसी वरिष्ठ की सलाह धन निवेश न करें। युवा वर्ग अध्ययन पर ध्यान दें।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों को परिवार  का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आप कोई अनुष्ठान करवा सकते हैं। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। रोजगार के नए रास्ते बनेंगे । व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। 

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के रोजगार में उन्नति होगी। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें तो भविष्य में आपको लाभ होगा। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति से धोखा मिल सकता है जिस पर आप काफी भरोसा करते हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के दिन सामान्य रहेगा। रोजगार व तरक्की में वृद्धि के योग है। गलत संगत से बचे। नुकसान होने के आसार हैं। लाभ भी मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। सयंम बनाए रखें।