आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं इन राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 12 सितंबर 2024 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) :  आज मेष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। नौकरी में भागदौड़ बनी रहेगी। व्यापार के लिए लंबी यात्रा का योग है। परिवार में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ मिलेगी। आज परिवारिक विवाद सुलझने की उम्मीद है। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। 

वृषभ (TAURUS) : आज वृष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर बॉस के साथ बेहतर सामंजस्य रहेगा। नौकरी खोजने वालों को मनोवांछित कंपनी मिलेगी। घर पर माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए बहस से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। 

मिथुन (GEMINI) : आज मिथुन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर आपके कार्यशैली की सराहना मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग दिख रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद सुलझेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ घूमने जाएंगे। 

कर्क (CANCER) : आज कर्क राशि के लोग कार्य को बेहतर करने के लिए काफी मेहनत करेंगे। आपकी कंपनी में कर्मचारी कार्य को सही से नहींं कर रहे हैं, आज आप कुछ कड़ा निर्णय लेंगे। आज आप वित्तीय मुद्दों को जल्द से जल्द निपटाने को प्राथमिकता दें। सेहत से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

सिंह (LEO) : आज सिंह राशि के लोगों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक लाभ कमाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करेंगे। परिवार में अनबन की स्थिति हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बच्चों की पढ़ाई के लेकर आप चिंतित रहेंगे। 

कन्या (VIRGO) : आज कन्या राशि के लोगों को लंबित कार्य को पूरा करने में सीनियर सहकर्मियों से मदद मिलेगी। आय के अतिरिक्त स्रोत खोजेंगे। जॉब में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आप अपने भाई के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें, भाई को ठेस पहुंचेगी। 

तुला (LIBRA) : आज तुला राशि के लोग कार्यस्थल पर अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी और व्यवसाय की परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। पैसों के पेचीदा मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। तनाव कम होंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज वृश्चिक राशि के लोगों को मनचाहा काम पूरा करने के लिए अधीनस्थों के साथ नरम व्यवहार करने की जरूरत है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। जॉब परिवर्तन कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। 


धनु (SAGITTARIUS) : आज धनु राशि के लोगों को व्यवसायिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी पर नाराजगी अच्छी नहींं रहेगी, नियंत्रण रखें। परिवार के साथ एक छोटी लेकिन आनंददायक पिकनिक की योजना बनाना परिवार के सभी सदस्यों को तरोताजा कर देगा। 

मकर (CAPRICORN) : आज मकर राशि के लोगों को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किसी के साथ की गई मीटिंग से आज सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सभी बकाया कर्ज़ चुकाने में सफलता से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। एक स्थिर आय से आपको कई जगह निवेश करने का विचार आ सकता है। 

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के लोगों को अतिरिक्त व्यावसायिक ज़िम्मेदारियां उठानी पड़ेगी। बैकिंग में निवेश करें, फायदा होगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी ख़बर परिवार के सभी सदस्यों के मन को तरोताज़ा कर देगी, ख़ास तौर पर दोपहर के बाद जब आपके घर किसी मेहमान का आगमन होगा। 


मीन (PISCES) :आज मीन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर विजेता बनने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। परिवारिक माहौल सौहर्दपूर्ण रहेगा। सतर्क रहें। धार्मिक सत्संग या किसी प्रसिद्ध गुरु से मुलाकात आपके मन को प्रसन्न करेगी। सेहत अच्छी रहेगी।