आज 14 मर्ई 2024 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी आर्थिक उन्नति के लिए प्लान बनायेंगे। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। घर के बुजुर्ग की सेहत में सुधार दिखेगा। किसी की बात में न आएं, सावधान रहें। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य काे सुधारने के लिए दिनचर्या में अनुशासन बनाएं रखें। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है। लेन-देन के लिए अच्छा समय है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य से मतभेद की स्थिति बन सकती है। लोग आपकी बातों सम्मान करेंगे। आज यात्रा न करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। तनाव न लें। काफी दिनों से रूके हुए काम आज पूरे होंगे।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपकी मदद से परिवार के किसी सदस्य की समस्या का समाधान होगा। नए कार्यों में कामयाबी मिलेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पूर्व के लंबित मामलों का निपटारा हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। आज खर्च अधिक होगा। नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। निवेश का लाभ मिलेगा। आपके व्यवसाय में नरमी के आसार हैं। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। सेहत सामान्य रहेगा। प्रभु की आराधना करें। युवाओं का दिन बेहतर ढंग बीतेगा। नौकरी मिल सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधी स्थिति मजबूत बनेगी। काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपके व्यवहार की सराहना होगी। सामाजिक जीवन मजबूत बनेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी जीवन दिशा बदल सकती है। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। अनावश्यक खर्च पर काबू रखें।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर नई सूचना मिलेगी। नई योजना शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। अपने स्वास्थ्य को संतुलित रखने का प्रयास करें।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक स्थिति बेहतर है। आज रूकी हुई रकम मिल सकती है। फिलहाल नए काम की शुरूआत न करें। कुसंगति से दूर रहें। नशापान न करें। विद्यार्थियों को बेहतर रिजल्ट मिलेगा। आज किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के संबंध में प्रस्ताव मिल सकता है। पैतृक संपत्ति विवाद का हल निकल सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपको कुछ नया सोचने का अवसर मिलेगा। बचत योजना में निवेश करेंगे, जो आगामी दिनों के लिए लाभदायक होगी।