आज 02 जुलाई 2024 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आज आप कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल होंगे।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने आपको सफलता मिलेगी। आप महसूस कर सकते हैं कि स्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हैं।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपका मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आज के दिन कार्य को पूरा कर पाने में आप सफल रहेंगें।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कुछ ऐसी बातें या चीजें सामने आ सकती हैं, जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आज किसी काम में बच्चों की सलाह फायदेमंद रहेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का निवारण होगा। आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आपकी अपेक्षाएं पूरी होंगी। आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन सामान्य रहेगा। संपत्ति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रखेंगे। महत्वपूर्ण लोगों को नाराज़ नहीं करें।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपको कोई बड़ा काम करने से बचना चाहिए. आज आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान से कुछ विवाद की संभावना बन रही है। आपको किसी मामले को आज बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज अगर आप आगे बढ़ कर उनके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें तो आपको अपने समूह से समर्थन मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नये दोस्त मिलेंगे। जिनसे शुभ समाचार भी मिलेंगे। परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा। धनलाभ होगा। खर्च भी बढ़ेंगे।