आज का राशिफल, आज क्या कहता हैं सभी राशियों का भाग्य, पढ़िए भविष्यफल

आज 18 अक्टूबर 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ पारिवारिक जीवन में भी तनाव मिल सकता है। कोई सोचा हुआ काम आज अटक सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज वाद-विवाद वाले मामलों से दूर रहें। सेहत के मामले में भी आज मेष राशि के जातकों को अपना ध्यान रखना होगा। खर्च का अचानक ही संयोग बन सकता है। बिजनस में आपको आज लाभ मिलेगा लेकिन आपको बहुत ही धैर्य और संयम से काम लेना होगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन कुल मिलाकर सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन में इनके आपसी प्रेम और सद्भाव आज बना रहेगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको साझेदारी के काम में संभलकर व्यवहार करना होगा। किसी बात को लेकर साझेदारों से मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको कुछ गैर जरूरी खर्चे आज करने होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिल सकता है। धर्म कर्म के काम में आपका सहभागी बनेंगे।

मिथुन (GEMINI) :आपके लिए आज का दिन करियर कारोबार के मामले में अनुकूल रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से लाभ और सम्मान पा सकते हैं। आपको आज प्रोत्साहन भी प्राप्त होगा। लेकिन पारिवारिक जीवन के मामले में आज आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। परिवार के सदस्यों के बीच कोई विवाद होता है, तो उस पर चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। 

कर्क (CANCER) : आप आज सामाजिक कार्यों में सहभागी बनेंगे और इसका आपको आज लाभ भी प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज कोई बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके प्यार को परिवार की हरी झंडी मिल सकती है।

सिंह (LEO): सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले आज जनसमर्थन प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका काम आज बन सकता है। आज आपको संतान पक्ष से कोई ऐसा समाचार सुनने को मिलेगा जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंधों में अनबन चल रही थी, वह भी आज समाप्त हो जाएगी और आपके रिश्ते बेहतर हो जाएंगे।

कन्या (VIRGO) :रचनात्मक कार्यों में प्रगति हो सकती है। जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। आज आज आप अपनी दैनिक जरूरतों के साथ ही धार्मिक कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। भाइयों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। सहयोग की अभिलाषा न रखें।

तुला (LIBRA) : आज दिन अच्छा रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ भविष्य संबंधी योजनाएं फलीभूत होंगी। जिसकी वजह से काफी राहत महसूस करेंगे। और अपना ध्यान अन्य कार्यों पर केंद्रित कर पाएंगे। घर में किसी नजदीकी मेहमान के आने से खुशी वाला वातावरण रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा ।संतान की तरफ से कोई चिंता दूर होने से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। शनिवेश संबंधी कार्यों के लिए समय उत्तम है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। परिवार व‌ दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजगार मे तरक्की के योग बन रहें हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : रिश्तेदारों व पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। रचनात्मक कार्य में भी समय व्यतीत होगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से परिवार में कुछ तनाव रहेगा। इस समय मेहनत अधिक और उसका परिणाम कम जैसी स्थिति बनी रहेगी। तो यह समय धैर्य बनाकर ही रखने का है।

​ मकर (CAPRICORN) : अच्छी तरह सोच समझकर योजनाएं बनाएं। इससे आपके कार्यों के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।व्यवसाय में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर भी नजर रखें। कार्य से संबंधित किए गए बदलाव के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। संतान के कैरियर संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिलने से तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आपको धैर्य रखना व शांत रहना अति आवश्यक है। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है, तथा महत्वपूर्ण कार्यों में भी रुकावट आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मीन (PISCES) : आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। किसी की बातों से मन आहत हो सकता है। परिजनों के बीच संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद कानूनी लड़ाई में तब्दील हो सकता है। सामने वाला विश्वास का नाजायज फायदा उठाते हुए आपके साथ धोखा करने की योजना बन सकता है। सावधान रहें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।