आज 15 नवंबर 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। जो युवा रोजगार के तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपके लिए पारिवारिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके काम को लेकर अत्यधिक थकान रहेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी को आप कही शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपके कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं, जो आपके लिए सिरदर्द बनेंगे।
मिथुन (GEMINI) : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको रूपए पैसे को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करनी होगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। आपका कोई प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। धन-लाभ होगा।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी सेहत में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी आय बढ़ेगी। खुशियां दस्तक देंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। तरक्की के द्वार खुलेंगे।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ, सुखद और लाभदायक रहेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति के योग बने हैं, अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन आपका तनावपूर्ण रह सकता है। आपके ऊपर आज काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा। स्वास्थ्य में भी आज नरमी रहेगी। भाग्य भी आपकी सफलता में सहायक रहेगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों में भाग्य का साथ मिलेगा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज कमाई में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद होने की आशंका है इसलिए बात व्यवहार संयमित रखें। बच्चों को लेकर भी आज चिंता होगी। सेहत का ध्यान रखें। आपके घर किसी मित्र और मेहमान का भी आगमन हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों को आज किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा का संयोग बन सकता है। आय में वृद्धि होगी, बिजनेस में आज कमाई का अच्छा संयोग बना है। कैटरिंग और होटल के काम से जुड़े जातकों की अच्छी कमाई होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज के दिन कुंभ राशि के जातक पारिवारिक जीवन में व्यस्त रह सकते हैं। मनोकामना पूर्ति से आर्थिक लाभ भी आज आपको प्राप्त होगा। खानपान में लापरवाही से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। तरक्की के योग बन रहे हैं।
मीन (PISCES) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों से अपने काम निकलवाने होंगे। आपको बिजनेस में कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं और आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा।