आज 29 नवंबर 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ कर दिखाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। कामों को लेकर यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी काम को लेकर धन उधार लिया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसे दूर करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों को आप अपने बड़े सदस्यों के सामने रखें, तभी आपको उसका समाधान मिल सकेगा।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी ऊर्जा सही कामों में लगेगी, जिससे कि आप कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। सेहत पर भी आप पूरा ध्यान दें, उसमें कुछ गिरावट हो सकती हैं। आप अपने किसी परिजन के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने किसी परिजन की बात का बुरा मान सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। अपनी संतान से आप कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आप अपने घर की मरम्मत आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे और किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने की तैयारी आप कर सकते हैं, जिसमें आप अपने परिवार के सदस्यों को भी लेकर जाएंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कमाई का एक से अधिक स्रोत मिल सकता है। आपका कोई काम जो अटक रहा था वह सहयोगियों और साझेदारों के सहयोग से पूरा हो जाएगा। आज आपके कुछ नए संबंध भी बनेंगे और पहचान का दायरा बढेग। राजनीति से जुड़े जातकों को आज कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। भौतिक सुख साधनों पर आज धन खर्च होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन के मामले मे भाग्य का साथ मिल रहा है। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और सुख मिलेगा। आपको आज पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
मीन (PISCES) : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।