आज 04 जनवरी 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आप दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं। आपका दिन परोपकार में बीतेगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाएंगे। आपको साथी की वजह से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है और आपकी समस्या बढ़ सकती है।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। दिन परिवार के साथ खुशियों से भरा रहेगा। दोपहर तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी कीमती वस्तु या संपत्ति मिल सकती है। पिता का आशीर्वाद और उच्च अधिकारियों की कृपा काम आएगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। किसी महान व्यक्ति के आने से आपको लाभ होगा और आपके लिए तरक्की के योग बने हैं। जीवनसाथी के परिवार से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज अचानक धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक योजनाओं में गति आएगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। ऐसा करने से आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के लोगों के साथ आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके संबंधों में लाभ होगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज मेहनत से लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थितियों में गुस्से पर काबू रखें। घर-परिवार की समस्याएं सुलझ जाएंगी। सरकार से भी मदद मिल सकती है। सूर्यास्त के समय अचानक धन लाभ के योग हैं। आपको कहीं से कोई खुशखबरी आ सकती है। आपके घर में कोई शुभ कार्य होगा और आपकी तरक्की होगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे।भागदौड़ की वजह से मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आपके लिए तरक्की के योग बने हैं और दोस्तों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। अपनों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम न रखने से परेशानी हो सकती है। शाम को अपनों से मुलाकात और रात में मनोरंजन का मौका मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में सफलता के योग हैं। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। दिन काफी खर्च वाला रहेगा। घर के सामान पर खर्चा करना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार की वजह से तनाव बढ़ सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, धन फंस सकता है। दिन में सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, लेकिन अंत में आपकी जीत होगी।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार में बदलाव की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। शाम को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, लेकिन टल भी सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें, अचानक खराबी आने से खर्चा बढ़ सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। कहीं से कोई अच्छी खबर आपके लिए आ सकती है। इस कारण से भागदौड़ और खर्च बढ़ सकता है। किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री करते समय उसके सभी कानूनी पहलुओं पर ध्यान दें।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा। आज छोटी या लंबी यात्रा हो सकती है। व्यापार में तरक्की से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। शाम को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका मन भी शांत रहेगा।