आज का राशिफल, क्या कहता है आज इन 12 राशियों का भाग्य, पढ़िए भविष्यफल

आज 22 मार्च 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो सकता है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप जितना सोचते हैं उस पर कभी ध्यान देकर कार्य भी कर लिया करें।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं। क्या करूं, क्या न करूं? आज आप इस उहापोह की स्थिति में रहेंगे। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज समय कम है काम ज्यादा, अत: मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं।सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज कोई भी निर्णय शांति से विचार करके ही लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा। 

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण आज जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। यात्रा से लाभ संभव है। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम भी बिगड़ सकते हैं। इष्ट आराधना सहायक होगी। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशीश करें।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। 

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। खाद्यपदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। उचित होगा कि समय रहते पूंजी निवेश कर दें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आ गया है, उचित होगा इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। मन में कई दुविधाएं चल रही हे। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।