आज का राशिफल, आज किन राशियों को होंगे धनलाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 21 जून 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी अच्छी होगी। प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।  

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। माता पिता का भरपूर साथ मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। 

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। काम की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर हर काम सावधानी से करना होगा। नुकसान होने की संभावना है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे। अन्य माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लंबी यात्रा से लाभ प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। यात्रा में नुकसान होने की संभावना रहेगी। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। मेहनत का उचित परिणाम मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। नये काम की शुरुआत न ही करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। नए काम बनेंगे। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। नई नौकरी प्राप्त होने के आसार हैं। सैलरी बढ़ सकती है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के आसार रहेंगे।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी महिला पक्ष से लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उन्हें नौकरी मिल सकती है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को शुरू करने से पहले राय मशवरा जरूर करें। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। जो लाभकारी होगा।