आज 29 सितंबर 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परोपकारी कार्यों में बीतने वाला है। आप अपने व्यवहार से पूरे माहौल को सकारात्मक बनाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन परिवार के लोगों के साथ बीतेगा। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मानजनक स्थिति प्राप्त होगी। वहीं, रात के समय किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। दिन उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। अनावश्यक खर्च से बचने की आपको आवश्यकता है।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिख रही है। व्यावसायिक योजनाएं के आगे बढ़ने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये लोगों से मिलना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन सफलता से भरा रहने वाला है। आपको राजनीतिक क्षेत्र में सफलता के योग हैं। संतान से जुड़े कार्य आज पूरे होंगे। रुके हुए कार्यों के भी आज के दिन पूरा होने के आसार बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन सफलता लेकर आएगा। व्यावसायिक और नौकरी से संबंधित कार्यों में लाभ मिलेगा। परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।नई योजनाएं सफल होंगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आज शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि मिल सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और आपकी वाक्पटुता आपको समाज में विशेष सम्मान दिलाएगी। दिन भर भागदौड़ में गुजरेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और मान सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि अपनी वाणी पर संयम रखें। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा। जीवन में आरामदायक साधनों की वृद्धि होती दिख रही है। विवाह के योग बन रहे हैं। व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धैर्य रखें। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ मिलता हुआ दिख रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान व्यवसाय परिवर्तन की योजना भी बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार से जुड़े दायित्व भी पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। किसी नई योजना में धन निवेश करने से पहले विशेषज्ञों अथवा शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध सामान्य बना रहेगा। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायियों को अपेक्षित लाभ होने की संभावना बन रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहने की संभावना बन रही है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय में खासा लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।