आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 21 सितंबर 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सावधान रहने की जरूरत है। घर और ऑफिस के बीच संतुलन बनाने में मुश्किल हो सकती है। विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों के प्रति सजग रहना चाहिए। परीक्षा प्रतियोगिता मे सफलता के लिए छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन‌ प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी संभव है। घर या किसी सामान की मरम्मत पर भी इस हफ्ते आपको धन खर्च करना होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की प्रगति या पूर्ण होने से प्रसन्नता और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। खान पान और अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। फायदा मिलेगा। करियर और व्यवसाय में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए भटक रहे हैं उन्हें इस सप्ताह के अंत तक बेहतर अवसर मिल सकता है। किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आप सत्ता और सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें सम्मान या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। नेतृत्व के गुण विकसित होंगे। जीवन के हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलने से आपका उत्साह बढ़ सकता है। फंसा हुआ पैसा अचानक आने से खुशी मिलेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। वाहन सुख भी मिलना संभव है। आपके घर में शुभ कार्य हो सकता है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से कठिन काम को भी पूरा कर पाने में सफल होंगे। रिश्तों मे आपसी तालमेल बढेगा। सरकारी क्षेत्र में फंसा हुआ आपका काम भी पूरा हो सकता है। जो भी निर्णय लेना हो वह सोच समझकर लें, दूसरों की बातों और बहकावे में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। शिक्षा प्रतियोगिता मे आप सफलता पाएंगे। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग लंबे समय से कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे उनको कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति भी संभव है। परीक्षा प्रतियोगिताओं की तैयारी में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कारोबार व्यापार में आपको प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती मिल सकती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान देना होगा। जो लोग तकनीकी काम से जुड़े हुए हैं उन्हें लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत और समय खर्च करना पड़ेगा। इस दौरान आपके अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। इस दौरान आपका मन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि आदि मामलों में अपेक्षित परिणाम मिलने की खुशी होगी। कारोबार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नई योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। जो‌ लाभदायक रहेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। करियर के मामले में लाभ होगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। शुभचिंतक या प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों के काम में कुछ नया बदलाव हो सकता है, जिम्मेदारियों में भी परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभकारी रहेगा। अटके कार्यो में प्रगति होगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग में वृद्धि होगी, जिससे समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता और सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत पर मौसम का असर पड़ सकता है। ध्यान रखें।