आज 26 सितंबर 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने भाईयों का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई मनचाही खुशी की खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ रहेगी। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। कारोबार में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आप नौकरी में भी बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकल पाएंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। माता-पिता से आपको काम को लेकर अच्छी सलाह मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई के प्रति सचेत रहना होगा। आप लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर कोई गलत डील कर सकते हैं, इसलिए आप रुपए-पैसे से संबंधित किसी काम को लेकर बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप बेवजह घर से बाहर न जाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपका भगवान के भक्ति में खूब मन लगेगा। आप अपनी संतान के कामों से काफी खुश रहेंगे। आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा, लेकिन आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में लाभ मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। सफलता मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है, जो लोग विदेश में व्यापार करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। आपको अपने सगे संबंधियों के साथ वक्त बताने का मौका मिलेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यों करने में व्यतीत करेंगे। विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। दिन आपके लिए भौतिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आना वाला है। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अध्यात्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी।