आज 12 अगस्त 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सफलता प्राप्त होगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई पुरस्कार आदि भी मिल सकता है, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर बजट बनाकर चलें, तो आप भविष्य को लेकर कुछ बचत कर पाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में सुखद समाचार मिलेग। खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। मन खुश रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनका आपको डटकर सामना करना होगा। किसी नई गाड़ी की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए समस्या खड़ी करेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपके बॉस से रिश्ते बेहतर रहेंगे, जिससे आपके प्रमोशन का जिक्र भी शुरू हो सकता है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू हो सकता है। आपका मन किसी यात्रा पर जाने को कर सकता है, लेकिन आप किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए सावधानी पूर्वक चलने के लिए रहेगा। आप किसी को धन उधार ना दें और आपको किसी से की वादा भी बहुत सोच समझकर करना होगा। आप शेयर मार्केट में कोई जोखिम न लें। आने वाले समय में आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर सकेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आप यदि किसी काम को पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, तो वह भी पूरा होगा, जिससे आपको खुशियां मिलेगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें और आप अपने घर की साफ-सफाई और रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी तो वह भी आपकी दूर होती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा, लेकिन पार्टनरशिप में कोई काम करना आपको थोड़ा नुकसान देगा आप किसी नए घर के खरीदारी की योजना बनाएंगे जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने कामों को लेकर आलस्य बिल्कुल ना दिखाएं और किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना पड़ें, नहीं तो आने वाले समय में आपको उससे समस्या हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। धन की प्रप्ति हो सकती हैं। संतान को किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं।