आज 20 अगस्त 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको आज काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नौकरी में आज किसी अधिकारी से आपका मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। दिन करियर कारोबार के मामले में अनुकूल रहेगा। नौकरी में आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल भी बना रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आज लाभ दिलाने वाला रहेगा। कारोबार में आपकी आज अच्छी कमाई होगी। संतान पक्ष से आज आपको सहयोग और खुशी मिलेगी। आपके बच्चे बीमार चल रहे हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो आज इसमे आपको सफलता मिलेगी। आप अपने काम को लेकर कुछ नई योजना बनाएंगे जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्लान बना सकते हें। भौतिक सुख सुविधाओं के साधनों पर आपका धन खर्च होगा। आप आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। धन लाभ होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको आज कमाई के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति आज आपकी मजबूत होगी। छात्रों को आज शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी आप आज कुछ नया सीखने के लिए किसी कोर्स में दाखिला भी ले सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और उसमें भी आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। दिन करियर में सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और वर्चस्व बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आपकी योजना आज सफल होगी और कमाई से मन आनंदित होगा। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। सफलता मिलेगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बना रहेगा। आपको आज प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपको आज किसी समारोह में भाग लेने का भी अवसर प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले जातकों को अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। व्यापार में भी आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल रहेगी और आप लाभ पाएंगे। आज आपकी मुलाकात किसी बड़े अधिकारी या वरिष्ठ व्यक्ति से हो सकती है जिनसे आपको लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनको आज प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। आपको आज परिवार में भाई बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज किसी सामाजिक कार्य में सहभागी बन सकते हैं। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पुराने और रुके हुए कार्यों के पूरा होने की प्रबल संभावना है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और परिवार में बड़े भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात साबित करने में सफल रहेंगे। आपको आज कुछ रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार में आज संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ बढने से आपको खुशी मिलेगी। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें और बाहरी खान पान से बचें नहीं तो उदर रोग संबंधी समस्या हो सकती है। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको फल की प्राप्ति हो सकती है। आपके बिगड़े और अटके काम बनेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ हो सकता है, इस दिन आप खरीद-बेच कर सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ हो सकता है।