आज 21 अगस्त 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। घर-परिवार में शांति और प्रेम का माहौल बनेगा। माता से सहयोग और स्नेह मिलेगा। संपत्ति या वाहन से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और नए दोस्त भी बन सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आप अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे और जीवन को खुलकर जीने के अवसर मिलेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। यात्राएँ शुभ और फायदेमंद साबित होंगी। मीडिया, फैशन, कला और मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल है। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा और नए स्रोत खुलेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। यह समय आपके लिए धन लाभ और पारिवारिक सुख का है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और निवेश से फायदा होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य या उत्सव संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। भावनात्मक रूप से आप संवेदनशील रहेंगे। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का यह सुनहरा समय है। करियर में नए अवसर मिलेंगे और पदोन्नति की संभावना भी है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार का विस्तार संभव है और मार्केटिंग, ऑनलाइन काम में लाभ होगा। करियर में प्रगति होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन में नए रिश्ते बनने की संभावना है। धन लाभ होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए दोस्त जुड़ेंगे। करियर में तरक्की के साथ-साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर का लाभ मिल सकता है। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर आएंगे लेकिन भावनाओं में बहकर लिए गए फैसले परेशानी ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों को संतुलित करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। आय और खर्च बराबर बने रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में उन्नति होगी। वरिष्ठ अधिकारियों और बड़े संस्थानों से लाभ प्राप्त होगा। घर में शादी या मांगलिक कार्य होने की संभावना है। शिक्षा और उच्च अध्ययन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता दस्तक दे सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पानी से जुड़ी समस्या, संक्रमण या रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव रहेंगे, स्थान परिवर्तन संभव है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पुराने और रुके हुए कार्यों के पूरा होने की प्रबल संभावना है। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित जीवन में सामंजस्य रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिज़नेस पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी। लेकिन अहंकार और वाद-विवाद से दूर रहें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर रक्त विकार की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। नयी योजनाएं सफल होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संतान सुख की प्राप्ति या उनसे जुड़ी शुभ खबर संभव है। कला, संगीत और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार और आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।