आज 22 अगस्त 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज का दिन आपके लिए मानसिक तनाव और उलझन भरा रह सकता है। आपको आज अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ सोचे हुए काम बनते-बनते अटक सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आज बड़े फैसले बहुत ही सोच समझकर लें क्योंकि आज आपके निर्णय गलत हो जाने से नुकसान हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों का सहयोग से आज आपका कोई जरूरी काम भी पूरा होगा। आपकी कोई रुकी हुई डील आज फाइनल हो जाएगी। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो वह भी आज आसानी से मिल जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा और आप मान सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। लेकिन जो लोग बिचौलिए और एजेंट का काम करते हैं उनके लिए कमाई के कुछ अवसर सामने आएंगे। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है। धन लाभ होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मानसिक भटकाव से बचना होगा और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी और सहकर्मी से तालमेल बनाकर रखना होगा, पद प्रभाव का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी राशि पर आज गुरु की शुभ दृष्टि होने से पढ़ाई लिखाई में आपकी रुचि बढेगी। आपकी प्रबंधन क्षमता भी आज विकसित होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिल सकता है। आज सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। सफलता मिलेगी। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर व्यवहार करना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे आज कारोबार में आपको लाभ के भी कुछ अवसर प्राप्त होंगे और इसके लिए आपको परिश्रम भी करना होगा। आज आपको घरेलू जरूरतों पर भी धन खर्च करना होगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव भरा रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में उन्नति होगी। साझेदारी के काम में आज आपको साझेदारों से सहयोग और लाभ मिलेगा। । आज किसी दोस्त की मदद भी आपको मिलने वाली है। आपके लिए सलाह है कि आज दोस्तों से तालमेल बनाकर रखें। नई योजनाएं सफल होंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में साहसिक फैसला लेना होगा तभी जाकर आपको सफलता मिलेगी। वैसे आज आपको किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। नौकरी में बदलाव के प्रयास आपके सफल होंगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में यश और सम्मान मिलेगा। आज आपके सभी कार्य पूरे होंगे और आपको दोस्तों और भाइयों से सहयोग भी मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आप आत्मविश्वास बनकर रखेंगे तो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको इसका फायदा मिलेगा। कारोबार में आज आप परिश्रम और साहसिक निर्णय से लाभ ले पाएंगे। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर बढ़ेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। घूमने का प्लान बनेगा। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।