आज 24 अगस्त 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। बिजनेस के मामले में आपको कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा। भौतिक विकास के भी अच्छे योग बन रहे हैं और आर्थिक मामलों में आपको लाभ कमाने के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। परिवार का माहौल सुखदायक बना रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कोई नई योजना बना सकते हैं। अगर लंबे समय से किसी कानूनी विवाद में फंसे थे तो अब आपकी जीत हो सकती है और स्थान परिवर्तन की योजना में भी सफलता मिलने की संभावना है। इससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। नौकरी करने वालों को खुशखबरी मिलेगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी रचनात्मक कार्य में रुचि दिखा सकते हैं। इसी को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। नौकरी करने वालों को भी कार्यस्थल पर अपने पसंद का कार्य करने को मिल सकता है, जिसे करने में आपका पूरा मन लगेगा। व्यापार को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अधूरे काम समय पर पूरे होने से तनाव कम होगा और आप कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए चर्चाएं भी कर सकते हैं। ऑफिस का वातावरण अच्छा बना रहेगा और सहकर्मियों का भी आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। धैर्य रखना होगा और कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। इससे धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगेगी। नौकरी करने वाले लोग कार्यस्थल पर अपने अधूरे कामों को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी अनावश्यक विवाद या बहस की स्थिति से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। लेकिन आत्मविश्वास के साथ काम करने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। सफलता मिलेगी। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन प्रॉपर्टी के किसी मामले में परिवार के सदस्य के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कारोबार के मामले में आपका दिन मजबूत और उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के अवसर दिनभर प्राप्त होंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और ज्यादा व्यस्त भी रह सकते हैं। नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में कुछ नया काम करने से आपको भविष्य में लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस करने वालों को कुछ जोखिम भरे फैसले लेने या कार्य करने से बड़ा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। नौकरी करने वाले कुछ नए काम में रुचि दिखा सकते हैं। व्यापार के मामले में आपको अपने आसपास के नए अवसरों को पहचानना होगा। परिवार के मामले में दिन शांतिपूर्ण रहेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार के मामले में साझेदारी में किए हुए किसी काम से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को दिए गए समय पर पूरा करना होगा। इससे कुछ घरेलू कार्यों को पूरा करने का भी मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहने वाला है और आपको लाभ कमाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ऐसे में सोच-समझकर ही निर्णय लेना बेहतर होगा। आपके सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अगर कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी चल रही है तो आप उसे अपने मधुर व्यवहार और धैर्य के साथ ठीक कर सकते हैं। कारोबार के मामले में अपनी बुद्धिमानी से सफलता प्राप्त करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।