आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 25 अगस्त 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपको निवेश करने से शुभ फल मिल सकता है बस आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। अगर जमीन और भवन आदि संपत्ति से संबंधित कोई विवाद है तो परिवार के किसी बड़े की मध्यस्थ की मदद से सुलझ सकते हैं, ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कोई नई योजना बना सकते हैं। दिन कई शुभ समाचार लेकर आएगा। जो लोग अपना व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं उन्हें इस हफ्ते कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जो आने वाले दिनों में आपको सफलता दिलाएगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में जो काम कर रहे हैं उन्हें मान सम्मान और उनकी लोकप्रियता फिर से बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जो आपके जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए नए रिश्तों का प्रस्ताव आ सकता है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने करीबी दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके अंदर पहले से ज्यादा आत्मविश्वास भी देखने को मिलेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। धैर्य रखें। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। धैर्य रखना होगा‌। आज आपको अपने करीबी मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही इस हफ्ते आपके अंदर पहले से ज्यादा आत्मविश्वास भी देखने को मिलेगा। बात करें आपकी प्रोफेशनल लाइफ की तो आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। उनकी मदद से आप कई काम आसानी से पूरे कर लेंगे। इस राशि के जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप जरूरतों के कामों पर पूरा ध्यान दें। आप अपने धन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। आपकी तरक्की के नए नए मार्ग खुलेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। सफलता मिलेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। किसी नए घर आदि का सपना पूरा होगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कोई मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपका संपत्ति को लेकर विवाद सुलझेगा, जो आपको खुशी देगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी से कोई भी बात सोच समझकर बोले। किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस करने वालों को लाभ मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपका कोई पुराना साथी आपके जीवन में वापस आ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम फाइनल होगा और आप किसी ऊंचाई वाली जगह जाने से बचें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप बिजनेस में भी कुछ योजनाओं पर अच्छा धन लगाएंगे, जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई पुराना साथी वापस आ सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। कारोबार के मामले में अपनी बुद्धिमानी से सफलता प्राप्त करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।