आज 08 सितंबर 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे और व्यापार में निवेशों से लाभ प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास होने के योग हैं और आर्थिक मामले में दिन अनुकूल रहने वाला है। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। अगर लंबे समय से किसी कानूनी विवाद में फंसे थे तो अब वहां भी सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपको वही कार्य सौंपे जाएंगे जिनमें आपकी अधिक रुचि रहेगी। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और जोश से भरपूर रहेंगे। कामकाज को लेकर आपके दिमाग में नई योजनाएं भी आ सकती हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप जो भी काम पूरी मेहनत, लगन और प्रयास के साथ करेंगे उसमें सफलता जरूर हासिल होगी। सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर कुछ काम अधूरे पड़े थे तो वह भी अब पूरे हो सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ और अनुकूल परिणाम दिलाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर कामकाज के सिलसिले में आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में नई योजनाएं बनाई जा सकती हैं और कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे करने होंगे। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। संयम बरतना जरूरी होगा और किसी भी अनावश्यक बहस से दूरी बनाए रखें। व्यापार के मामले में आपको आत्मविश्वास के साथ कोई भी कार्य करना होगा, इससे बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और धीरे-धीरे स्थिति सुधरती जाएगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। कारोबार के मामले में यह दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अगर लंबे समय से कार्यक्षेत्र में कोई विवाद या समस्या चल रही थी तो अब वह दूर हो सकती है। इसी के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है और नौकरी करने वालों के लिए भी यह दिन अनुकूल रहेगा। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन उत्तम रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में आपको दिनभर लाभ कमाने के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन इसके लिए आपको मेहनत और प्रयास करते रहना होगा। नौकरी के मामले में कुछ नया करने से आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। वहीं, व्यापार में नई योजनाएं मुनाफा दिलाने वाली हो सकती हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस के मामले में आपको थोड़ा सा जोखिम उठाने से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अगर आप कुछ नया करते हैं, तो इससे अच्छा मुनाफा मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में साझेदारी में किए गए काम से मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में समझदारी और आत्मविश्वास के साथ कार्य करने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। मौसम परिवर्तन के चलते आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यापार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। खुशखबरी मिलेगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। व्यापार के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाने से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे और आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी के नये अवसर बढ़ेंगे।