आज 11 सितंबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाइयों के सहयोग से आपके रुके हुए काम आज बन सकते हैं। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगो को सफलता मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ रहेगा। परिजनों के साथ किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते है जहाँ आपकी पहचान का दायरा बढेगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ वाद विवाद में उलझने से बचना होगा नहीं तो पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप आर्थिक मामलों में पूर्व में किए परिश्रम और निवेश का भी आज लाभ पा सकते हैं। आपका कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज आप अपने व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना बनाकर काम करेंगे जिससे आपको फायदा होगा। बच्चों की ओर से आपको खुशखबरी मिलेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। फायदा मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। नौकरी और कारोबार के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य को संवारने का मौका मिलेगा और आप शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। धन लाभ होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। जो लोग अपने व्यापार का विस्तार करना चाह रहे हैं उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। सहयोगियों की मदद से किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर पाने में सफलता पाएंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन मे आज वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा और किसी परिचित के माध्यम से धन लाभ होगा। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा और संतुलित आहार लेना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। शिक्षा के मामले में आज दिन अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को आज सफलता मिल सकती है। छोटी दूरी की यात्रा का योग बना हुआ है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शाम का समय आपका मौज मनोरंजन में बीतेगा। धर्म कर्म में भी रुचि लेगे। नये कामों में तरक्की मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज जीवनसाथी के सहयोग से किसी काम में सफलता मिलेगी। पिता से आपको आज सहयोग एवं लाभ मिल पाएगा। आयात निर्यात के काम मे आज मकर राशि के जातक लाभ पा सकेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का प्रतिफल मिल जाएगा। आपके अधिकारी भी आज आपके काम की सराहना करेंगे। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। और सरकारी क्षेत्र के आपके काम भी आज बन जाएंगे। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। दर्शनशास्त्र, ज्योतिष और अध्यात्मिक विषयों की ओर आपका रुझान रह सकता है। विवाह की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।