आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 14 सितंबर 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। अप्रत्याशित धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जमीन जायदाद स जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। मन प्रसन्न रहेगा। नया लाभ मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, लेकिन सप्ताह के अंत तक आप इसका कोई समाधान निकालने में सफल रहेंगे। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य बनेंगे। भाई-बहन आदि किसी पारिवारिक समस्या के समाधान के आपके निर्णय का सम्मान और समर्थन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी और नया मुकाम मिल सकता है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अपनी योजनाओं और लक्ष्यों के साथ पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। विपरीतलिंगी साथियों का विशेष रूप से साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। खुशखबरी मिलेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। फायदा मिलेगा। सही दिशा में प्रयास करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क होगा और लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सफलता मिल जाएगी। करियर व्यवसाय में लोगों की छोटी छोटी बातों को तवज्जो न देकर अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा तभी कामयाबी मिलेगी। किसी पुराने दोस्त या परिवार के सदस्य से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अनिष्ट की आशंका से मन परेशान हो सकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से जीवन में आई कोई बड़ी बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। मुश्किल समय में जीवनसाथी और प्रेमी से सहयोग मिलने से आप सुकून महसूस करेंगे। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। लाभ मिलेगा। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। विदेश में कार्य या व्यापार करने वालों को कोई अच्छा मौका मिलने की खुशी होगी। धन का निवेश करने से बड़ा लाभ होगा।व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। यात्रा सुखद और लाभकारी सिद्ध होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। प्रयास सफल होंगे। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में लगे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता का समाधान होगा। लेकिन किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने या किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। पैतृक संपत्ति को लेकर रिश्तेदारों से मतभेद होने की आशंका है, धैर्य और संयम से काम लेना होगा। कोई भी फैसला लेते समय अपनों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अधिक प्रय़ास करना होगा। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मानसिक तनाव देगा। धैर्य रखें।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। काम में सफलता मिलने से खुशी होगी। भूमि-भवन संबंधी विवाद के समाधान के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धर्म अध्यात्म संबंधी विषयों में आपका मन लगेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, पुराने रोग उभर सकते हैं। रोजगार के द्वार खुलेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो आप उसमें सफलता प्राप्त कर सकेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।