आज 19 मई 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको लाभ भरपूर मात्रा में प्राप्त होगा। इससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है और आपकी तरक्की होगी। व्यापार में बड़े अनुबंध या सरकारी टेंडर की प्राप्ति हो सकती है। उच्च अधिकारी वर्ग का सहयोग आपकी छवि को मजबूती देगा। आर्थिक दृष्टि से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। दिन भाग्य के द्वार खोलेगा। विशेषकर यदि आप उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा या सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं। कोई महत्वपूर्ण सूचना करियर की दिशा बदल सकती है। धन लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लाभ के योग हैं और आपको तरक्की के साथ कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें, वरना पैसा डूब सकता है। कार्यस्थल पर नियोजित योजनाओं में बाधा आ सकती है, विशेषकर यदि आप टीम प्रबंधन या रिसर्च कार्यों से जुड़े हैं। दिन के उत्तरार्ध में एक बड़ा आर्थिक अवसर मिल सकता है, जिससे मनोबल में वृद्धि होगी।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन लाभ से भरा होगा। साझेदारी के व्यापार या कंसल्टेंसी क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। जो लोग अपने व्यवसाय को विस्तार देना चाहते हैं उन्हें साझेदारों से अच्छा सहयोग मिलेगा। कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्यरत जातकों को किसी बड़े प्रॉजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा और पूर्व के निवेशों से लाभ की संभावना है।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिल रहा है और आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। किसी उच्च अधिकारी की कृपा या बड़े ग्राहक से लाभ की संभावना है। आपको कोई नई नौकरी या इंटरव्यू का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। जो लोग व्यवसाय में हैं उन्हें निर्यात, धार्मिक वस्तुओं या कानूनी परामर्श से जुड़ी योजनाओं से लाभ होगा।
कन्या (VIRGO): आज का दिन अनुकूल है। सम्मान के मामले में लाभ होगा। करियर में तनाव और जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, विशेषकर यदि आप स्वास्थ्य, शिक्षा या सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं। मानसिक थकावट और संतान से जुड़ी चिंता कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है, परन्तु दिन के उत्तरार्ध में आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। साझेदारी में चल रहे कार्यों में लाभ की मात्रा कम होगी, किन्तु धन आगमन बना रहेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। भाग्य साथ दे रहा है और आपके लिए आकस्मिक आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी और आपको तरक्की हासिल होगी। सरकारी कर्मचारी अथवा प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों को कोई पदोन्नति या पुरस्कार मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग और कार्यस्थल पर सम्मान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। कार्यभार बढ़ सकता है, किन्तु उसके साथ आर्थिक लाभ भी सुनिश्चित रहेगा। संतान की बीमारी या शैक्षणिक विफलता से थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी, और कुछ पुराने ग्राहक छूट सकते हैं, परन्तु नये संपर्कों से बेहतर अवसर आएंगे। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी और भाग्य आपका साथ देगा। ऑफिस में आपकी योग्यता और समर्पण की सराहना होगी, जिससे आपको कोई नई जिम्मेदारी या बोनस प्राप्त हो सकता है। व्यापार में प्रतिद्वंद्विता को पीछे छोड़ते हुए आप कोई बड़ा अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे, परंतु खर्च भी अधिक रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी, विशेषकर यदि आप किसी स्थायी आय स्रोत जैसे किराया, लाभांश या सरकारी सेवा से जुड़े हैं। साझेदारी में चल रहे कार्यों में थोड़ी असहमति के बाद समाधान प्राप्त होगा। सायंकाल के बाद घर-परिवार से सहयोग और मानसिक शांति मिलेगी। सुखद समाचार मिलेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में प्रतिदिन लाभ की स्थिति बनी रहेगी, परंतु साझेदारों या कर्मचारियों से मतभेद हो सकते हैं। तकनीकी, इलेक्ट्रॉनिक्स या डिजिटल सेवाओं से जुड़े लोगों को आर्थिक उन्नति का अवसर मिलेगा। निकट की यात्रा या क्लाइंट मीटिंग से लाभ होगा। किसी पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ की संभावना है।मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन सफलता से भरा होगा। धन लाभ के अच्छे योग हैं। रूका हुआ धन मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नयी योजनाएं सफल होंगी। घूमने का प्लान बनेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। करियर में सफलता मिलेगी।