आज 02 मई 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। लाभ मिलेगा। कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपको पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपका कोई काम निपटने में समस्या आ सकती है और किसी से उधार का लेनदेन ना करें। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आर्थिक लाभ होगा। भाग्य का पूरा लाभ मिलेगा। सरकारी योजना में आप इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझ करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा और आप बेवजह किस बात को लेकर क्रोध न करें जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे न छोंड़े, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके कामों को करना होगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और अपने आलस्य के कारण आप अपने कामों में कोई लापरवाही ना करें। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी मिलेगी, तो आप उसे समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी संपत्ति संबंधित मामले में कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप आवेश में आकर कोई निवेश न करें। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी। आप दान-पुण्य के कार्यों में भी अच्छा खासा धन लगाएंगे।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आधुनिक विषयों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपनी कला और कौशल से अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान देकर सुनना होगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत विषयों का आपको बढ़ावा मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। आप आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। खुशनुमा रहने वाला है। दिन आपके लिए सेहत के लिए लिहाज से कमजोर रहने वाला है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने आलस्य के कारण कामों में लापरवाही नहीं बरतनी है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी कुछ नई कोशिशे रंग लाएगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई-बहनों की आपसे खूब पटेगी, लेकिन आपको कोई नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। दिन आपके लिए तरक्की से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। विद्यार्थी अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। आपको पारिवारिक मामलों को धैर्य और साहस से निपटने की कोशिश करनी होगी। नई नौकरी के प्रयास आपके लिए बेहतर रहेंगे। किसी सरकारी काम में आपको उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, तो आप घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।