आज 24 मई 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए मान व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलकर आपकी कुछ समस्याएं आसानी से हल होंगी। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं शॉपिंग कर जा सकते हैं। आपको बिजनेस में धन संबंधित योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके सहयोगी कामों में पूरा साथ देंगे।परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। भाग्य साथ देगा। दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के कारण समस्या हो सकती है। नौकरी में कुछ उतार चढ़ाव रहने के कारण समस्या आएंगी। आपका डुबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करना होगा, उनसे किसी बात को लेकर बेवजह न उलझे। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी। कोई नया काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन मिलाजुला रहेगा। दिन आपके लिए किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको कुछ कर्ज लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे उतारने में समस्या आएगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कन्या (VIRGO): आज का दिन अनुकूल है। भाग्य साथ दे रहा है। दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर कोई मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना होगा। धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई लापरवाही ना दिखाए, नहीं तो आगे चलकर उन्हें अपने करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी लक्ष्य को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बेहतर रहेगा। आपकी अपने किसी नजदीकी से कहा सुनी हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। सुखद समाचार मिलेगा। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उनमें कोई गड़बड़ी अवश्य होगी। यदि आपको किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसे काम को बिल्कुल न करें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्या हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन में वृद्धि होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय में आप किसी नई डील को फाइनल करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे, जिनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सकारात्मक लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। नई योजनाएं सफल होंगी।