आज 25 मई 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन करियर के लिहाज से सतर्कता का है। ऑफिस में आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा, लेकिन टीमवर्क में कठिनाई आ सकती है। खुद पर भरोसा रखें और जल्दी प्रतिक्रिया न दें। व्यापारियों को आय में स्थिरता महसूस होगी, परंतु नई साझेदारी से बचें। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। भाग्य साथ देगा। दिन परिश्रम भरा जरूर है, परंतु फलदायी सिद्ध होगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपको किसी मामले में कोई सरकारी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है, जिससे आगे चलकर लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, और आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी दक्षता सिद्ध होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर के लिहाज से स्थितियां आपके पक्ष में हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतनवृद्धि का संकेत मिल रहा है। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। टेक्नॉलजी, मार्केटिंग, पत्रकारिता से जुड़े लोग विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कारोबार में लाभ मिलेगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लाभ होगा और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यवहारकुशलता और कूटनीति आपको कठिन परिस्थितियों से निकाल सकती है। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आप स्वयं के परिश्रम से उन्हें पीछे छोड़ेंगे। व्यवसाय में मार्केटिंग व प्रचार पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन मिलाजुला रहेगा। हर मामले में सतर्कता से काम करने की सलाह है। नौकरी में राजनीति या षड्यंत्र से बचें और वरिष्ठों से संबंधों को बेहतर बनाए रखें। व्यापार में साझेदार से मतभेद हो सकता है, अतः बातचीत में संयम बरतें। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा दबावपूर्ण है, लेकिन पुराने निवेश अब धीरे-धीरे लाभ देना शुरू करेंगे।
कन्या (VIRGO): आज का दिन अनुकूल है। भाग्य साथ दे रहा है। दिन काफी व्यस्तता से भरा होगा और आपको धन लाभ होगा। आप जितना श्रम करेंगे, उतना ही लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके कौशल को निखारेंगी। व्यापार में कोई नया ग्राहक या बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। बैंकिंग, एजुकेशन, मेडिकल फील्ड के जातकों के लिए दिन विशेष फलदायी है।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन कार्यक्षेत्र में काफी उलझन वाला साबित हो सकता है। आपको किसी प्रकार का निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी। व्यापार में ठहराव से घबराने की आवश्यकता नहीं है, सही समय का इंतजार करें। आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन आत्म-विश्लेषण और भविष्य की योजना के लिए उत्तम है। यदि आप उच्च पदस्थ अधिकारी हैं तो कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए सरकारी अनुबंध या लाइसेंस संबंधी काम में प्रगति होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। दिन सफलता से भरा होगा। धन लाभ के अप्रत्याशित स्रोत उभर सकते हैं। पिछले समय में किया गया निवेश अब अच्छा लाभ देगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने के योग हैं। व्यापारी वर्ग को पुराना रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ खर्चों में भी वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। तरक्की में वृद्धि होगी। करियर में दबाव महसूस हो सकता है, खासकर यदि आप किसी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। व्यापार में कोई पुरानी डील अब जाकर फाइनल हो सकती है। आर्थिक रूप से खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। यदि आप कोई नया व्यापार प्रारंभ करना चाहते हैं, तो योजना बनाना शुरू करें। टेक्नॉलजी, कंसल्टिंग, एजुकेशन, रिटेल फील्ड वालों को विशेष लाभ मिलेगा। धन आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यस्थल पर सम्मान और सहयोग प्राप्त होगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। अपने पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या नई पोस्टिंग का संकेत मिल सकता है, जो लाभकारी सिद्ध होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रोजगार मे तरक्की होगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।