आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 26 मई 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आमदनी में वृद्धि का योग हैं लेकिन कोई घटना भावुक करेगी। किसी के विवाद में न पड़े। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें अन्यथा लापरवाही भारी पड़ सकती है। यात्रा का योग है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कठिन परिश्रम का सुखद समाचार मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आलस्य के कारण अध्ययन से मन नहीं लगेगा।छोटे भाई-बहन को बड़े पद की प्राप्ति या किसी लाभ की भूमिका बनेगी। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। राजनीति में किस्मत चमक सकती है। सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप निवेश में लंबे समय तक बने रहें तो अच्छा लाभ होगा और प्रयास सफल होंगे। उच्च अधिकारियों के करीब रहने से अकस्मात् फायदा होगा। करियर के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सतर्क रहें। व्यापार में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। विदेशी संपर्क से लाभ के द्वार खुलेंगे। परिवार वालों की सलाह से लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सराहना मिलेगी। साथ ही उत्तम वाहनों के सुख का भी योग है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। रोजगार मे तरक्की मिलेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी, जिसके लिए कर्मठ रहेंगे। वरिष्ठ लोगों से फायदा होगा। सत्ता की नजदीकी से लाभ की नई उड़ान की रूपरेखा बनेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। घूमने का प्लान बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। थोड़ी मुश्किलें बढ़ सकती है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन है। विदेश में संपर्क से भविष्य में फायदे की योजना बनेगी। मेहनत का फल मिलेगा। विरोधियों से लाभ होगा। आंतरिक क्षमता निखरेगी। कोई करीबी व्यक्ति तनाव का सबब बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन बहुत अच्छा है। किसी अनुभवी की सलाह रंग लाएगी। सरकारी झमेलों से दूरी बनाएं। भावनाओं पर नियंत्रण रखने से फायदा होगा। बेवजह चालाकी से दूर रहें। सहकर्मियों के श्रम और प्रयास से लाभ प्राप्ति संभव है। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। 

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आप अपने गुणों और प्रतिभा से कमाल करेंगे। अपने कौशल और निपुणता से अद्भुत परिणाम प्राप्त करेंगे। रचनात्मक विचारों से श्रेय मिलेगा। अपनी सृजनात्मक बुद्धि के कारण आप सफल होंगे। प्रणय संबंध गहरे होंगे। थोड़े प्रयत्न से लाभ की भूमिका बनेगी। करियर में आपके प्रोत्साहन से कुछ लोगों को लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक है। कुछ नया करने की इच्छा होगी। शिक्षा के प्रति चिंता और चिंतन दोनों होंगे। परिवार का सहयोग रहेगा। कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन खर्च बढ़ेगा। धैर्य रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। लाभ मिलेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में समय मिश्रित रहेगा। परिवार में बड़ी खुशखबरी आएगी। रूके हुए काम बनने के योग है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में तरक्की मिलेगी। आर्थिक तनाव हो सकता है। प्रमोशन की संभावना है। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। छोटे भाई-बहनों से जुड़े अच्छे परिणाम से अच्छा लगेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। करियर में नई चुनौतियां आएंगी। परिवार में खुशियां आएंगी। क्रोध से बचे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।