आज 27 मई 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दोस्तों व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में बड़ी खुशखबरी आएगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भाग दौड़ में व्यतीत होगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। व्यापार में थोड़ा नुकसान का डर बना रहेगा। धैर्य रखें। आगे सब अच्छा होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धन लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन सहयोगियों की मदद से कार्य सफल होंगे। सेहत पर ज्यादा ध्यान दें। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजन का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक गतिविधि मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की मेहनत जैसी सफलता नहीं मिलने से मन में चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा है। कारोबार अच्छा चलेगा और धन लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा।मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन मिलाजुला है। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। तरक्की मिलेगी। जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। धन में वृद्धि होगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक है। व्यापार-धंधे में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक है। कारोबार विस्तार को लेकर योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। रोजगार मे तरक्की होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ होगा, बेवजह खर्च बढ़ेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सेहत पर भी ध्यान दें। धन लाभ होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। जोखिम लेने से नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार में बड़ी खुशखबरी आ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। नई योजनाएं सफल होंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।