आज 04 जून 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ और उन्नति मिलेगी। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आज सक्रिय रहकर काम करना होगा। आपको आज कारोबार में पुराने साथी और परिचितों से मदद मिल सकती है। परिवार में आज आपका सम्मान बढेगा। जीवनसाथी से आप आज सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। शाम तक आपको आज कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको आज खुशी और लाभ मिलने का योग है। आप अगर किसी प्रतियोगिता और परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपको आज सफलता मिलने का योग है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। करियर में लाभ होगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घर से दूर रहने वाले लोगों को अपने परिवार वालों की याद आ सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, अन्यथा गलतफहमी हो सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा, निवेश में सावधानी बरतें। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुडे़ जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र और कारोबार में भी आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज बेहतर होगी और आपको एक से अधिक स्रोत से धन लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन रहेगा। आज प्रतिष्ठा और प्रभाव का लाभ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी आज आपका सुखद रहेगा। आपको आज परिवार के साथ आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा। कानूनी मामलों में आज आपको भाग्य सफल बनाएगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको आज सफलता मिलेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा है। आपको लाभ मिलेगा। आज आज का दिन आपके लिए प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा।
धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजनों में शामिल होकर आप आज नाम और यश कमा सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई और अध्यात्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका ध्यान किसी बड़े लक्ष्य पर केंद्रित रहेगा और कोई नया काम शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन मिलाजुला है। सकारात्मक सोच और वाणी व्यवहार का लाभ प्राप्त होगा। आपको परिवार का भी आज पूरा साथ सहयोग मिलेगा। वैसे आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आपको आज धर्म कर्म के कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में आपका प्रभाव आज बढेगा। कुछ नया जानने और सीखने का मौका मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज अपने कामकाज में लापरवाही से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके लिए आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी रहेगा, खासकर निवेश के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि के योग हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आपके साहस और पराक्रम में आज वृद्धि होगी। व्यापार में अप्रत्याशित मुनाफा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आपने पूर्व में कोई निवेश किया है तो आपको लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। आज परिवार में कोई शुभ आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। घूमने का प्लान बनेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। राजनीति में किस्मत चमकेगी। मन प्रसन्न रहेगा। सफलता के नये द्वार खुलेंगे। धैर्य रखें।