आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 05 जून 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ और उन्नति मिलेगी। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा समस्या हो सकती है। आपको आज परिवार के बड़ों का साथ सहयोग मिलेगा। आप आज समझदारी पूर्वक निवेश करके धन कमा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन लाभकारी रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की कामयाबी से खुशी का माहौल रहेगा। बैंकिंग और इंश्योरेंस के काम से जुड़े जातक आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। आपको अपने काम के साथ-साथ अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भी सचेत रहना होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। करियर में लाभ होगा। आज का दिन उत्साहपूर्ण रहने वाला है और आपको अपनी निर्णय क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी चाहिए नहीं तो आपका निर्णय प्रभावित होगा जो नुकसानदायक हो सकता है। जरूरी कार्यों को पूरा करने की सूची बनाकर रखें और काम की प्राथमिकता का ध्यान रखकर काम काम करें। आज कुछ व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। दिन विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा और आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। आपको आज पूर्व में किए परिश्रम का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी की मदद मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नयी योजनाएं सफल होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन रहेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी। आज बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिया में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा है। आपको लाभ मिलेगा। आपको आज उन क्षेत्रों में सफलता मिलेगी जिन क्षेत्रों में आप प्रयास करेंगे। भाग्य आज आपका मेहरबान रहेगा और आपको धन कमाने का बड़ा मौका भी हाथ लगेगा। आपको आज अपने किसी पुराने कार्यों को निपटाने में भी सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। राजनीति में किस्मत चमकेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन मिलाजुला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में दिन अनुकूल है लेकिन खान पान संबंधी मामलों में आपको आज लापरवाही से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष उत्साहवर्धक रहेगा। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मांगलिक आयोजन होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। बच्चों की शिक्षा और सेहत को लेकर भी आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। किसी यात्रा का प्लान बन सकता है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज करियर कारोबार में लाभ के कई मौके मिलने वाले हैं। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी किसी समस्या का आज समाधान होगा जिससे आपका मनोबल बढेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। धन लाभ होगा। सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से लाभ और सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। वाहन सुख भी मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। विवाह के योग बन रहे हैं।