आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 10 जून 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज के लिए किए गए कार्यों से आपकी ख्याति हर तरफ बढ़ेगी। साथ ही सरकार की ओर से कोई विशेष सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। नौकरी पेशा और व्यापारियों को आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको विदेश से जुड़े काम करने का मौका भी मिल सकता है। आपको रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी। सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। नयी योजनाएं सफल होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आज आपके लिए मददगार साबित होगी। जो लोग विवाह के योग्य हैं उन्हें आज शुभ समाचार मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को लाभ मिलेगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। वाणी पर पूरी तरह नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति अस्थिर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।‌ मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे और सेहत आपकी अच्छी रहेगी। व्यापारी आज पर्याप्त लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको कामयाबी मिलेगी और आय के नए स्रोत बनते नजर आ रहे हैं। जमीन संबंधी मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन पिता के मार्गदर्शन से आपको इसमें भी सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और बच्चों का विकास देखकर मन प्रसन्न भी रहेगा। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे पढ़ाई लिखाई की समस्या दूर होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने के प्रबल योग भी बन रहे हैं। अगर आप नौकरी या व्यवसाय में कुछ नयापन ला पाते हैं, तो भविष्य में आपको इसका पूरा लाभ मिलेगा। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है, किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आय के नए स्रोत विकसित करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। व्यापार में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और अच्छा लाभ होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों व रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। व्यापार से जुड़ी यात्राएं आज खुशी देंगी और व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम लाभकारी रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आज संतान से जुड़ी खुशखबरी से मन प्रसन्न रहेगा। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।