आज 12 जून 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन उन्नति कारक होने वाला है। आज आप अपने कारोबार में बड़ा परिवर्तन लाने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि बदलावों के लिए आज का दिन अनुकूल है लेकिन आपको अपनी रणनीति और प्रबंधन दोनों ठीक रखना होगा। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों को भी आज मनचाहा ट्रांसफर या काम मिल सकता है। इससे आपका मन खुश होगा। इसके साथ ही कल धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। और सेहत से जुड़ी अगर कोई परेशानी चल रही थी तो उसमें कुछ आराम होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप कोई निर्णय जल्दबाजी मे लेंगे, तो उसके लिए आपको बाद में पछतावा होगा, लेकिन आपको परिवार के सदस्यों से काम को लेकर सलाह लेना अच्छा रहेगा। यदि आपने पार्टनरशिप में कोई काम किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने घर परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य साथ देगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप किसी वाद-विवाद से दूर ही रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी सेहत संबंधित समस्या को छोटा नहीं समझना है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई सुनहरा मौका हाथ लगेगा और धन लाभ होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने पिताजी से पैतृक बिजनेस को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन करने पर भी सोच विचार करेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान बनेगी।मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में पूरी मेहनत से जुटेंगे, लेकिन आपका ध्यान फिर भी दूसरी जगह लगेगा। आपको अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें भी काफी हद तक सुधार होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी से यदि आप कोई बात गुप्त रखे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि साथी के साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। आपको अपने घर के कामों को भी समय से निपटाने की आवश्यकता है, क्योंकि आप बाहर के कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आप जिम्मेदारियों को भूल सकते हैं। यदि रुपये पैसे से जुड़ा कोई में मामला लंबे समय से विवादित था, तो वह भी दूर होगा। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। मन काफी सकारात्मकता से भरा होगा। आपको काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों की कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। आपको तरक्की के मार्ग में आगे बढ़ना होगा। आप किसी मित्र से काम को लेकर कोई सलाह लेने से बचें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो लड़ाई झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। खुशखबरी मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। धन आगमन के संकेत हैं, आप अपने व्यापार में यदि कोई बदलाव करें, तो थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करें, जिसमें आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आपको धन लाभ होगा और आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। दोस्तों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी ।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आय बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। किसी नए मकान की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा, जिससे वह अच्छा लाभ कमाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी माता-पिता के आशीर्वाद से पूरा होता दिख रहा है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।