आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 21 जून 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आपको वाणी पर भी संयम रखना होगा। आज आप जिस योजना पर काम करेंगे उसमें आप सफलता पाएंगे। सेहत के मामले में दिन आपका मिलाजुला रहेगा, विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको आज अपने ज्ञान के अनुभव से नए अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और सहयोग भी आज आप पा सकेंगे। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। यदि आप कोई व्यवसाय करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है और आपकी सामाजिक पसंद भी आज विकसित होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफलता पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति आज बेहतर होगी। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन करने से लाभदायक स्थिति बनेगी। यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो जाएगा। जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्यों के मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की योजनाओं को आज बल मिलेगा और शाम तक अच्छी कमाई होने से मन आनंदित होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने प्रयास का शुभ प्रतिफल प्राप्त होगा। पारिवारिक संबंध आज मजबूत होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। आज आपको व्यापार में कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। छात्रों को आज परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। आपको आज अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता को दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में किया गया प्रयास आपका सफल होगा। वाणी की कोमलता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी, इससे आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। पारिवारिक स्थिति अनुकूल बनी हुई है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। लाभ होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान के विवाह की जो चिंता आपको सता रही थी वह आज खत्म होती नजर आ रही है। आपको आज संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।व्यवसायियों को सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आज किसी महिला मित्र के कारण आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों की वजह से आज आपको बेवजह के ख़र्चों का भी सामना करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। सफलता मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यावसायिक मामलों में अनुभव व्यक्तियों का आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में चल रही किसी समस्या का भी आज समाधान हो सकता है। शाम के समय किसी भी तरह के झगडे वाले वाद-विवाद से बचें अन्यथा छोटी सी बात भी बड़ी बन सकती है। आज सेहत का ध्यान रखें और खाने-पीने पर संयम रखें। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा आपकी सफल रहेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा उनकी कोई पुरानी समस्या आज फिर से उभर सकती है। पारिवारिक समस्याओं को खत्म करने के लिए आज वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा करेंगे, जिससे आपके मन पर से बोझ हल्का होगा। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आपका प्रयास सफल होगा। सत्ता पक्ष का सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। आज आपको माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और उनसे आपको लाभ भी मिलेगा। यात्रा की योजना भी आज बनती दिख रही है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में किस्मत चमक सकती है। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ के साथ खर्च भी बढ़ेगा।