आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 23 जून 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने आर्थिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करेंगे, जिससे आप अपने कुछ कर्जा को भी आसानी से उतार सकेंगे। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। साथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी सभी कर्मियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छी मात्रा में धन लगा सकते हैं। आपने अगर किसी काम को लेकर गलती की है, तो आप उसके लिए तुरंत माफी मांग लें। आपके काम में भी काफी रुचि बनी रहेगी। परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। आप अपने बिजनेस में चल रही योजनाओं के उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की हो सकती है।वैवाहिक जीवन में आपको आपसी सांमाजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिलें, तो आप उससे बिल्कुल पीछे न हटें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। किसी कानूनी मामले में आपका अच्छा खासा खर्च करने के बाद ही निपटारा होता दिख रहा है। कारोबार में आप अपनी योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। लाभ होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी और आपके साथी आपके लिए कोई पुरस्कार भी दे सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपके आसपास में  कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी से काम को लेकर कोई भी बात गुप्त ना रखें, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें कोई ऑफर आ सकता है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। नौकरी में आपको तरक्की मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आपको अपने खान-पान पर पूरा परहेज रखना होगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नयी योजनाएं सफल होंगी। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में किस्मत चमक सकती है। खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आपकी आय भी बढ़ेगी। भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा का जाएं, उसमें आपको वाहन बहुत ही से सावधानी से चलाने की आवश्यकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।