आज 26 जून 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन मिलाजुला परिणाम दे रहा है। आपकी कमाई तो आज बढेगी लेकिन परिश्रम भी उसी अनुपात में आज बढने वाला है। आज सफलता का आधार आपका प्रयास और परिश्रम होगा। दिन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। आप काफी प्रसन्न दिखाई देंगे। जीवनसाथी से आज आपको सहयोग मिलेगा, आपके बीच प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको सहयोग मिलेगा। आपके पिता की सलाह व्यापार के लिए फ़ायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप दिन की शुरुआत से ही सक्रिय रहेंगे और आपके दिमाग में पूरे दिन की कार्ययोजना चलती रहेगी। आज के दिन आप कुछ पुराने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा और कहीं से धन प्राप्ति का भी योग बनेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आज सुखद और आनंददायक रहेगा। आपको आज परिश्रम के साथ ही भाग्य का भी पूरा लाभ मिलेगा। आपको सफलता मिलेगी। जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं उनको आज अच्छी डील मिलने वाली है जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको आज संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन आपके भाग्य में वृद्धि करने वाला है। आपको आज परिवार के साथ ही कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहयोगियों से हर तरह की मदद मिलेगी। आज व्यावसायिक स्थान में बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। दिन आपके लिए शुभ है और आपको हर तरफ से मदद मिलेगी। आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें आज आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाद-विवाद और टकराव से बचें और मन लगाकर अपना काम करें। छात्र शिक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। धन लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपकी सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो रही है। आपका आकर्षण और तेज लोगों को प्रभावित करेगा। किसी क़रीबी दोस्त की मदद और सलाह से भी आज आपको फायदा होगा। नई योजनाएं सफल होंगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी जिससे मन आपका प्रसन्न रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह से भी आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। दोस्तों के सहयोग से भी आपको आज फायदा होगा। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलने वाली है। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। मन प्रसन्न रहेगा। आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है और आपके कई रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के साथ ही आज आपकी जमा पूंजी में भी वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफल होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप बेहतर तरीके से धन का प्रबंधन कर पाएंगे। बिजनेस में आपको आज सहयोगियों का साथ मिलेगा, आपकी कोई डील अटक रही थी तो आज प्रयास करके देखिए काम बन सकता है। दोस्तों के साथ आज घूमने का आनंद ले सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज सफलता मिलेगी, कमाई से मन आनंदित होगा। नौकरी पाने में सफलता मिलेगी। यश और सम्मान में भी वृद्धि का योग है। सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और उत्साह में वृद्धि होगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और निकट दूरी की यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशखबरी दस्तक देगी। मन प्रसन्न रहेगा।