आज 27 जून 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। करियर में नई संभावनाएं दिखाई देंगी। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें कोई बेहतर प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। किसी आर्थिक योजना या निवेश में सोच-समझकर ही निर्णय लें। आपको धन लाभ होगा और आपको कारोबार में बड़ा मुनाफा मिलने से काफी खुशी होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो रहा है। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में यदि साझेदारी है, तो कोई डील करने से पहले हर पहलू को जांच परख लेने में ही समझदारी है। कानूनी पहलुओं की जांच अवश्य करें। कोई पुराना लेन-देन वापस मिल सकता है। नई योजनाओं और आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा, लेकिन अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। नौकरी में स्थानांतरण या नया कार्यभार मिल सकता है। आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। अचानक से कहीं से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है और आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आज सुखद और आनंददायक रहेगा। दिन आर्थिक रूप से लाभकारी है। लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन या बोनस का संकेत है। किसी उच्च अधिकारी से मदद मिलेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। आपको धन लाभ होगा और आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आपके लिए उन्नति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में निवेश करने की योजना बनेगी और नई साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी। फाइनेंस, बीमा, रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। विदेश व्यापार या आयात-निर्यात से जुड़े जातकों को अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। बिजनस में नई स्ट्रैटजी लागू करने से लाभ होगा। अगर आप कहीं पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो दिन इसके लिए लाभ से भरा होगा। आपका दिन लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्छा है। आपको अचानक से कहीं से नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। करियर के मामले में लाभ होने के योग हैं। आपकी आर्थिक योजनाएं गति पकड़ेंगी। आपको अधिक सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोग किसी कोचिंग, परीक्षा या प्रमोशन से संबंधित अच्छे समाचार पा सकते हैं। दिन शुभ है। आप कोई बड़ा निवेश करके लाभ पा सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन तरक्की से भरा होगा और आपकी आर्थिक योजनाएं सफल साबित होंगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। किसी पुराने क्लाइंट या जान-पहचान वाले से अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आपका दिन सम्मान और तरक्की से भरा होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। यदि आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता मिलने के संकेत हैं। आपको लाभ होगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार में बड़ा लाभ होगा। आपके लिए कहीं से कोई अच्छा ऑफर भी नौकरी के लिए आ सकता है। उसमें आप सफल होंगे।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। तरक्की के योग बने हैं। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। आपके लिए करियर में तरक्की के योग बने हैं और आर्थिक मामलों में बड़ा लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आएगा। धन के नए स्रोत सामने आएंगे। कोई पुराना निवेश अचानक लाभ दे सकता है। आपके लिए किसी नए स्रोत से धन आगमन के योग बन रहे हैं और आपको आर्थिक मामलों में बड़ा लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपके घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नई योजनाएं सफल होंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।