आज 05 जुलाई 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन व्यापार या नौकरी में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम अब गति पकड़ सकता है। डिजिटल मार्केटिंग, टेक्नॉलजी या रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपके अनुशासन और स्पष्टता की सराहना होगी। पुराने निवेशों से फायदा मिल सकता है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। भाग्य साथ दे रहा है और निवश और आमदनी दोनों के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी, कृषि और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो पिछले कुछ समय से वरिष्ठों की नजर में हैं। आज आप किसी बड़ी ज़िम्मेदारी को कुशलता से पूरा करेंगे।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और कारोबार के मामले में दिन सफलता से भरा होगा। करियर के लिहाज से दिन थोड़ा अस्थिर हो सकता है लेकिन अगर आप धैर्य और बुद्धिमत्ता से काम लें तो बड़ी सफलता मिल सकती है। क्रिएटिव, आर्टिस्टिक और एजुकेशन से जुड़े कार्यों में सराहना और लाभ दोनों मिलेंगे। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई ज़िम्मेदारी मिलने का समय है। ऑफिस में नेतृत्व की भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए कोई बड़ा क्लाइंट मिल सकता है जिससे भविष्य में लंबी साझेदारी बन सकती है। फाइनेंस और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। धन लाभ होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला रहेगा। आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उनमें बदलाव करने का प्रयास करना चाहिए। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। काम की अधिकता के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। आज आप प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगे।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन खुशियों भरा रहेगा। लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विशेष कार्यों की प्राप्ति के लिए दिन उपयुक्त है और आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक या प्रशासनिक क्षेत्रों में प्रभाव बढ़ेगा। मीडिया, फिल्म या सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा ब्रेक मिल सकता है। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है जिससे कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। दिन तरक्की से भरा होगा। कोई अधूरी योजना पूरी हो सकती है। तकनीकी क्षेत्रों में नौकरी करने वालों को नया प्रॉजेक्ट या प्रमोशन मिल सकता है। आपकी एनालिटिकल स्किल्स आज आपके काम आएंगी। व्यापारियों के लिए ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और ब्रांड वैल्यू में वृद्धि होगी। बजट बनाकर चलें क्योंकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने की संभावना है ।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन शुभ फलदायी होगा। दिन लाभ और सम्मान से भरा होगा। जो लोग बैंकर, वकील, सलाहकार, या शिक्षक हैं उन्हें कार्यस्थल पर विशेष सराहना मिल सकती है। नया सौदा या डील आपके पक्ष में हो सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए दिन अनुकूल है। हालांकि लोन या कर्ज लेने से बचें। साझेदारी में चल रहे व्यापार में पारदर्शिता जरूरी है। धन के लाभ बन रहे हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आपको एक साथ कई कार्य करने होंगे, जिससे थोड़ी थकावट हो सकती है, परंतु परिणाम संतोषजनक रहेंगे। सरकारी ठेके, रक्षा या मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। रुके हुए सरकारी कागज़ों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी लेकिन मासिक बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र में प्रभुत्व बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी साख मजबूत होगी। ऑफिस में आपकी सोच को लोग गंभीरता से लेंगे। उच्च पदस्थ अधिकारियों से संबंध बन सकते हैं। ट्रांसफर या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में नया सौदा हो सकता है लेकिन भुगतान की शर्तों पर सतर्क रहें। परिवार में खुशियां आएंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन सफलता से भरा होगा और आपके सामने अचानक से कुछ ऐसी परेशानियां आ सकती हैं कि जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नई योजनाएं सफल होंगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपको मेहनत का सच्चा फल मिलने से मन काफी खुश होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में कोई नई शाखा खोलने या ब्रांड विस्तार का योग बन रहा है। धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग क्रिएटिव लाइन या अध्यात्म से जुड़े हैं उन्हें विशेष सम्मान मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।